फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो साल में 2287 को मिली नौकरी

दो साल में 2287 को मिली नौकरी

Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
दो साल में 2287 को मिली नौकरी
सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन न होने से बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। विभाग की तरफ से बेरोजगारों के लिए स्किल इंडिया मिशन प्रशिक्षण देने के साथ ही रोजगार मेला का आयोजन कर रोजगार दिलाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन प्रशिक्षण लेकर युवा सेवायोजन कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। संबंधित विभाग की तरफ से दो वर्ष में 2287 बेरोजगारों को ही रोजगार दिया गया है। जबकि सेवायोजन कार्यालय में 58256 बेरोजगार पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, यूनियन बैंक द्वारा संचालित आरसेटी योजना, डिजिटल इंडिया, सीखो और कमाओ, हुनर है तो कदर है, उतोतर प्रदेश कौशल विकास योजना आदि कई अन्य योजनाए संचालित की जा रही है। इसके अलावा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। बावजूद योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन न होने से युवाओं को रोजगार के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो
विज्ञापन

स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 2052 लोगों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया गया। सिर्फ 511 युवाओं को रोजगार मिल पाया। इसी क्रम में वर्ष 2018-19 2226 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। मात्र 220 लोगों को रोजगार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 2226 बेरोजगारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवायोजन कार्यालय में 58256 बेरोजगारों ने पंजीयन कराया है। रोजगार न मिलने से युवाओं का सेवायोजन कार्यालय से मोहभंग होने लगा है।हालत यह है कि वर्ष 2018 से 31 मार्च 2019 तक मात्र 7006 बेरोजगारों ने पंजीयन कराया है। जबकि प्रतिवर्ष हजारों शिक्षित बेरोजगारों की तादाद बढ़ रही है। विभाग की तरफ से वर्ष 2017 से 2019 तक19 रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 3375 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया, लेकिन 1556 बेरोजगारों को ही नौकरी मिल सकी। इस संबंध में परदहां ब्लाक क्षेत्र के सत्यप्रकाश यादव, अजय कुमार मौर्य, मनोज कुमार विश्वकर्मा, जयप्रकाश वर्मा का कहना है कि रोजगारपरक प्रशिक्षण कोर्स करने के बाद भी योग्यता के अनुरुप काम नहीं मिल पा रहा है।

इस बाबत जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी का कहना है कि रोजगार मेला सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी तथा रोजगार दिलाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed