फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आउट आफ स्कूल बच्चों को दिया नि:शुल्क शिक्षण सामग्री

आउट आफ स्कूल बच्चों को दिया नि:शुल्क शिक्षण सामग्री

Tue, 01 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
आउट आफ स्कूल बच्चों को दिया नि:शुल्क शिक्षण सामग्री
मऊ नववर्ष पर नगर के मुंशीपुरा वार्ड में आउट ऑफ स्कूूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिला समन्वयक योगेंद्र यादव ने मंगलवार को बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री स्वैटर, बैग, जूता मोजा वितरित कर किया।
विज्ञापन

मंगलवार को वर्ष के पहले दिन जिला समन्वयक योगेंद्र यादव ने विद्यालय से वंचित विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए कहा कि जनपद में पांच विशेष प्रशिक्षण केंद्र ऐसे बच्चों के लिए खोले गए हैं, जो 45 दिन से अधिक विद्यालय से अनुपस्थित रहे हैं। विद्यालय में कभी पढ़ने भी नहीं गए। इनका दाखिला कराया गया है। इसमें नगर क्षेत्र में चार, मुहम्मदाबाद में एक केंद्र संचालित है। अभिभावकों का दायित्व है कि ऐसे केंद्रों में बच्चों का दाखिला कराएं जो मुख्य रूप से मलीन बस्तियों, रेड लाइट एरिया, झुग्गी झोपड़ी वाले बच्चे हैं। इन्हें नि:शुल्क छह माह का शिक्षण कार्य के बाद विद्यालयों में आयु और स्तर के अनुकूल कक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा। इस मौके पर जिला समन्वयक अजीत तिवारी ने विद्यालय में आग से बचाव का मॉकडिल कराते हुए कहा कि सभी विद्यालय एक सप्ताह के अंदर आग बुझाने के लिए दोनों सिलेंडर की रिफिलिंग करा लें। जहां पर यह सुविधा नहीं है, कंबोजिट ग्रांट से अवश्य खरीद लें। निरीक्षण में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम के डीआरपी सदस्य रूपेश पांडेय, चंद्रपीड मिश्र ने ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम का अनुश्रवण भी किया। मास्टर ट्रेनर और प्रधानाध्यापक चंद्रधर राय ने कहा कि ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए भी कारगर है। इस मौके पर सुधा वर्मा, सभासद खुशहाल सिंह, सोनम श्रीवास्तव, पप्पू वर्मा, संगीता राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed