फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं महिलाएं: जिला जज

हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं महिलाएं: जिला जज

Sat, 24 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं महिलाएं: जिला जज

विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर महिलाओं में नेेतृत्व क्षमता को विकसित करने के क्रम में नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढुआगोदाम प्रतिनिधि के मुताबिक नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत शनिवार को परदहां ब्लाक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि महिला अगर ठान ले तो पूरा परिवार किसी भी बुरी आदत को बदल सकता है। विशिष्ट अतिथि एडीजे एसके सिंह ने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। जिसका फायदा हमारे समाज को मिल रहा है। बीडीओ छोटे लाल तिवारी ने कहा कि कार्यक्रमों के संचालन के लिए ब्लाक स्तर पर 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें छह महिला कर्मचारी, पांच स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं होंगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सिंह, रमेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, पुनीता पांडेय, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
रानीपुर संवाददाता के अनुुसार स्थानीय ब्लाक सभागार में शनिवार को शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ रजनीश सिंह ने शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सचिव रागिनी सिंह ने कहा कि शासन महिलाओं की सुरक्षा तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बृजेश सिंह, रागिनी सिंह, अलका सिंह, वंदना पांडेय, चिंता गुप्ता, गीता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लॉक के सभागार में शनिवार कोनारी सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरूआत हमें घर से ही करनी होगी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय, शीत कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed