फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूरे दिन जाम से जुझता रहा शहर, हलाकान रहीं फोर्स

पूरे दिन जाम से जुझता रहा शहर, हलाकान रहीं फोर्स

Mon, 12 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पूरे दिन जाम से जुझता रहा शहर, हलाकान रहीं फोर्स
मऊ। छठ पूजा की खरीदारी के लिए श्रद्घालुओं के बाजार में आने से सोमवार को एकबारगी पूरा शहर जाम हो गया। सुबह 11 बजे से जो जाम की स्थिति उत्पन्न हुई तो देर शाम पांच बजे तक जाम लगा रहा। इस जाम के झाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात की गई। इसके बाद भी जाम के संकट से पूरा शहर जूझता रहा। इस दौरान रोडवेज बस के बस स्टेशन तक न जाने के कारण यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। खासतौर से बाहर से आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। जिन्हें नहीं पता था कि यदि बस रोडवेज पर नहीं आई तो कहां मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मुख्य बाजार आजमगढ़ मोड़ से लेकर रोडवेज तक, इसके बाद बाल निकेतन और भीटी चौक है। इन स्थानों पर डाला छठ पूजा से संबंधित दुकानें लगाई गई हैं। सोमवार को व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्य छठ की खरीदारी करने के लिए बाजार निकले। इस दौरान पटरी पर दुकानों के लगने के बाद खरीदारों की भीड़ से शहर में जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया है। इस दौरान आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को मतलूबपुर मोड़ से बाइपास से घुमाकर डांडी चट्टी भेजा गया। इसी तरह से बलिया से लखनऊ आजमगढ़ को जाने वाले वाली बसों को इसी मार्ग से जाने दिया गया। इसके अलावा, गाजीपुर तिराहे से कोई भी रोडवेज की बस स्टेशन के लिए नहीं जा सकी। भारी वाहन शहर में प्रवेश न करें, इसके लिए मतलूबपुर मोड़, डाडी चट्टी, बलिया मोड़, भीटी चौराहा, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादी का पुरा तिराहे पर फोर्स तैनात रही। इस दौरान लगे जाम को छुड़ाने में सिपाही से लेकर दरोगा तक लगे थे। देर शाम समाचार लिखे जाने तक जाम के झाम से लोगों को मुक्ति नहीं मिली थी। रोडवेज बसों के बस स्टेशन पर न जाने से बाहर से आने वाले उन यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिन्हें नहीं पता था कि यदि रोडवेज पर बस नहीं आई तो उन्हें फिर बस कहां मिलेगी। इसके अलावा, परिवार के साथ यात्रा करने वालों को भी काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed