{"_id":"5bba3c41867a55682107e463","slug":"191538931777-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में रेलवे सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में रेलवे सुरक्षा की दी जानकारी
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रेलवे सुरक्षा बल अब गांव-गांव घूम कर लोगों को रेल सुरक्षा के उपाय सुझा रहा है। इसके तहत रविवार को रेलवे स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले सुअराबोझ गांव में थानाध्यक्ष आरपीएफ डीके राय दलबल के साथ पहुंचे और चौपाल लगाकर लोगों को रेलवे सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
बताते चले कि आला अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ टीम द्वारा गांवों में चौपाल शुरू की गई। रविवार को सूअराबोझ गांव में ग्राम प्रधान बहादुर यादव की अध्यक्षता में चौपाल शुरू की गई। जिसमें आरपीएफ प्रभारी डीके राय द्वारा ग्रामीणों को चेन पुलिंग रोकने तथा परिवार के लोगों व सहयोगियों को भी ऐसा न करने की चेतावनी देने दी। साथ ही ऐसी स्थिति में आरोपी को पकड़ने अथवा हेल्पलाइन पर सूचना देने, आरपीएफ के हेल्पलाइन 182 से सभी को अवगत कराने के साथ यात्रा के दौरान जहरखुरानी से बचने, महिला सुरक्षा के लिए आरपीएफ का सहयोग लेने की सलाह दी। वहीं यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करने तथा मानव रहित अथवा मानवकृत समपार पार करते समय सतर्कता बरतने को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल में एसआई विजय यादव, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, भरत, मनोज सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।