फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला-GHAZIPUR

ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला-GHAZIPUR

Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला-GHAZIPUR
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नुपुर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। देर रात उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव निवासी राम प्रवेश की पुत्री पूजा की शादी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नुपुर गांव निवासी संतोष पुत्र राजबहादुर के साथ 22 मई 2016 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वाले पूजा पर अपने पिता से दहेज में एक लाख रुपये मांगने के लिए प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की रात वह ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। विवाहिता को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने पूजा को जलाकर मार डाला। पुलिस ने मृतका के पिता राम प्रवेश की तहरीर पर पति संतोष, सास तारा देवी, ससुर राजबहादुर, देवर सतीश और ननद रानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूजा की चार माह की बच्ची अनुष्का को उसके नाना के हवाले कर दिया। इस बारे में सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed