फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कर्मचारियों और शिक्षकों का कार्यबहिष्कार आज से शुरु

कर्मचारियों और शिक्षकों का कार्यबहिष्कार आज से शुरु

Wed, 29 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों और शिक्षकों का कार्यबहिष्कार आज से शुरु
मऊ। पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी और शिक्षक आंदोलित हैं। 29 अगस्त से होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों ने रणनीति तय की।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से घोषित आंदोलन कार्यक्रम 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार की सफलता के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, मंत्री विवेकानंद ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई और ब्लॉक कोपागंज कार्यालयों में भ्रमण कर राज्य कर्मचारियों से संपर्क किया। साथ ही 29 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शन में शत-प्रतिशत शामिल होने का आह्वान किया। एक देश में दो व्यवस्था नहीं चलनी चाहिए। राजनेता केवल शपथ लेते ही पुरानी पेंशन का लाभ लेंगे और 60 साल की उम्र में कर्मचारी अधिकारी रिटायर होने पर नई अंशदायी पेंशन की श्रेणी में होगा। इसी क्रम में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तथा पेंशन बचाओ मंच की बैठक भीटी में हुई। सह संयोजक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 29 से 31 अगस्त तक चलने वाली कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को बुढ़ापे में दी जाने वाली पुरानी पेंशन को समाप्त कर दिया गया है। उससे यूपी में 10 लाख युवा शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों में भारी निराशा है क्योंकि इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। सांसद और विधायकों को आज भी पुरानी पेंशन दी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा एक देश में दो विधान यह कैसा न्याय है। बैठक में शाहनवाज खान, राजकुमार वर्मा, उत्तम चंद, अमरजीत सिंह, राकेश कन्नौजिया, बृजेश सिंह, राजेश यादव, उग्रसेन सिंह, कुंज बिहारी गुप्ता पंकज सिंहआदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मेें कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उप्र की बैठक मंगलवार को शिक्षक सदन भीटी पर हुई। इसमें 29 से 31 अगस्त तक होने वाले कार्य बहिष्कार एवं धरना सभा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, अखिलेश्वर शुक्ल, विवेकानंद गुप्ता, मुखलाल यादव, रामकेर यादव, प्रवीण कुमार राय, रामसमुझ चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed