फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लाखों खर्च के बाद बनी सड़क, तीन माह में हुई क्षतिग्रस्त

लाखों खर्च के बाद बनी सड़क, तीन माह में हुई क्षतिग्रस्त

Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लाखों खर्च के बाद बनी सड़क, तीन माह में हुई क्षतिग्रस्त
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के पिपरीडीह गांव में ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जहां केवल तीन माह पूर्व लाखों की लागत से बनी सीसी सड़क घटिया निर्माण के चलते जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और लापरवाही से जहां ग्रामीणों में रोष हैं, वहीं ग्रामप्रधान द्वारा क्षतिग्रस्त सीसी सड़क पर अभी लेपन कार्य न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने ब्लाक के आला अधिकारियों से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पिपरीडीह गांव में प्राचीन बड़ा पोखरा से खरवार बस्ती तक तीन लाख रुपए मई-जून 2018 में 100 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया था। इस कार्य के तहत बनाई गई सीसी सड़क को खरवार बस्ती में जाने वाले खंड़जा मार्ग से जोड़ना था, लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इसे खड़ंजा से नहीं जोड़ा गया। वहीं सीसी मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से भी की। लेकिन मिलीभगत से कोई कार्रवाई से सड़क बना दी गई। लेकिन तीन माह के अंदर ही सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी। ग्रामीण रजापत, शशिकांत, राधेश्याम, राजू, गोल्डी, गुड्डू, प्रमोद, राजेश, गोपाल आदि का कहना है कि सड़क के निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। जिसके चलते तीन माह में सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा ब्लाक के अधिकारियों को शिकायत कर जांच कराने की मांग की गई हैं। वहीं इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र गोड़ का कहना है कि सड़क पर अभी लेपन कार्य नहीं कराया गया है। जल्द ही करा दिया जाएगा। इस बाबत एडीओ पंचायत राजेश तिवारी का कहना है कि मामले की जानकारी नही है। वो इस मामले की जांच कराएंगे। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित ठेकेदार और ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed