{"_id":"5b50df4b4f1c1b49748b5d3c","slug":"191532026699-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद और फायरिंग के बाद नापी करने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद और फायरिंग के बाद नापी करने पहुंची पुलिस
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बेला सुल्तानपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद दूसरे दिन गुरूवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में राजस्व टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची। घंटो कवायद के बाद विवाद का निराकरण हो गया।
11 जुलाई कोश्रावस्ती मॉडल के तहत निजी भूमि और पीडब्ल्यूडी की जमीन के बीच फंसे विवाद को निपटाने और अवैध कब्जा हटाने के लिए टीम बेलासुल्तानपुर गांव पहुंची थी। इस दौरान असंतुष्ट एक पक्ष की तरफ से पथराव कर दिया गया था। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मंगलवार की रात को एक बार फिर से एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। तनाव और विवाद को देखते हुए तहसील प्रशासन ने गुरुवार को नापी कराने का आदेश दिया। एसडीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार सर्वेश सिंह की मौजूदगी में भारीपुलिस फोर्स विवादित स्थल पर पहुंची।
बताते चले बेला सुल्तानपुर गांव निवासी राकेश कुमार राय और अन्य की गांव में मौजूद जमीन को पीडब्ल्यूडी की बताकर कुछ लोगों ने मड़ई और गुमटी रखकर अतिक्रमण कर लिया था। राकेश ने 6 जून को जिलाधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर श्रावस्ती मॉडल के तहत इस अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग किया था। 11 जुलाई को अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों काशांतिभंग में चालान किया था। साथ ही अतिक्रमण हटवा दिया। गुरुवार को हुई नापी के दौरान तहसीलदार सर्वेश सिंह के साथ कोतवाली प्रभारी घोसी परमानंद मिश्र और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही।