फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एसडीएम ने सदस्यों को प्रस्ताव की कॉपी देने का दिया निर्देश

एसडीएम ने सदस्यों को प्रस्ताव की कॉपी देने का दिया निर्देश

Wed, 24 Jan 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने सदस्यों को प्रस्ताव की कॉपी देने का दिया निर्देश
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के 12 सदस्यों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी से मिलकर नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं से अवगत कराया। साथ ही सदस्यों ने शिकायत किया कि अध्यक्ष के इशारे पर नगर पंचायत के कर्मचारी उन्हें प्रस्ताव की कापी देने से इंकार कर दिया। जबकि यह असंवैधानिक है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद नगर पंचायत में अलग-अलग वार्डों से कुल 18 सदस्य निर्वाचित हुए है। इसमें से 12 सदस्य मंगलवार को उपजिलाधिकारी अनूप कुमार से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने पालिका कर्मचारियों पर प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। सदस्यों की शिकायत को सुनने के बाद एसडीएम ने नगर पंचायत के संबंधित बाबू को फटकार लगाई। साथ ही पत्र भेजकर कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगा है। बता दे कि विगत 6 जनवरी को नगर पंचायत की पहली बैठक के दौरान विकास के लिए दर्जनों प्रस्ताव पारित किए गए थे। इन प्रस्तावों की कॉपी मांगने पर सदस्यों को इसकी प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसको लेकर नगर पंचायत के एक दर्जन सदस्य नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सदस्यों का कहना है कि नगर पंचायत में काफी अनियमितता है । कहा कि पूर्व में कई बार प्रस्ताव रजिस्टर ने हेराफेरी कर दी गई थी जिसको लेकर इस बार सभी सदस्य चौकन्ना है। सदस्यों ने आरोप लगाया की नगर पंचायत में मनमानी की जाती है और सदस्यों को विश्वास में लिए बिना अध्यक्ष द्वारा मनमाने ढंग से कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम अनूप कुमार ने कहा कि सदस्यों की शिकायत गंभीर है। प्रस्ताव की कॉपी सदस्यों को उपलब्ध कराने का निर्देश दे दिया है। अन्य शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इस दौरान आजम खां, रेनू सिंह, अबुजर मदनी, उस्मान गनी, संगीता देवी, जैबुनिशा, बीरेंद्र यादव, नंदलाल सोनकर, खालिद कमाल, संजू देवी, शाहिद, सुफियान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed