{"_id":"59d673644f1c1bd9538b5f71","slug":"191507226468-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में स्थापित होगा 50 बेड का आयुष चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में स्थापित होगा 50 बेड का आयुष चिकित्सालय
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में आयुष मंत्रालय की तरफ से 50 बेड का आयुष चिकित्सालय स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर आयुष चिकित्सालय खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अस्पताल में क्षार सूत्र और पंचकर्म की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही यहां योगा, होम्योपैथ और यूनानी चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी। इस मामले में निदेशक यूनानी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। गंभीर रोगियों को बेहतर इलाज के लिए गैर जनपद जाना पड़ता है। इस मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। पीएमओ की पहल पर आयुष विभाग ने जनपद में 50 बेड का आयुष चिकित्सालय खोले जाने की मंजूरी प्रदान की है। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 50 शैय्या का अस्पताल स्थापित होना है। मरीजों को एक ही छत के नीचे योगा, होम्योपैथ और यूनानी चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी। यहां पर पंचकर्म की सुविधा भी होगी और क्षार सूत्र विधि से आपरेशन भी किए जाएंगे। आयुष चिकित्सालय में मरीजों के भर्ती होने की व्यवस्था भी होगी। इससे यूनानी चिकित्सा पद्धति को भी बढ़ावा मिलेगा। अभी आयुष अस्पतालों में होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा नहीं है, लेकिन इस अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी। इस बाबत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शमसुद्दीन अंसारी का कहना है कि जनपद में 50 बेड के आयुष चिकित्सालय के स्थापना की मंजूरी मिली है। अस्पताल के जमीन तलाशने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन मिलने पर आगे की कवायद शुरू कर दी जाएगी।