फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जोरों पर चल रही है नवरात्र की तैयारी

जोरों पर चल रही है नवरात्र की तैयारी

Sun, 17 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
जोरों पर चल रही है नवरात्र की तैयारी
मऊ। नवरात्र पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। देवी दुर्गा सहित प्रमुख मंदिरों में साफ सफाई तथा रंगाई पुताई का काम चल रहा है। भक्त मंदिरों को सजाने में दिन रात लगे हुए हैं। नौ दिनों तक होने वाली मां दुर्गा की पूजा को धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व के मद्देनजर बाजार में चहल पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने में पांच दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। नवरात्र के मौके पर जिले के प्रसिद्घ मंदिरों में भक्तों का पूरे नौ दिनों तक तांता लगा रहता है। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के माता पोखरा का शीतलामाता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा मोड़ का दुर्गा मंदिर सहित जिले के वनदेवी मंदिर, कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, निधियांव स्थित अष्टभुजी आदि मंदिरों पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। 20 सितंबर से नगर की होने वाली ऐतिहासिक रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं तथा पंडालों तथा रामलीला मंचन को देखने के लिए लोगों का रेला लगता है।नवरात्र पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ बढ़ जाने से चहल पहल बढ़ गई है। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नवरात्र की तैयारी अंतिम दौर में है। दुर्गा मंदिरों में सफाई तथा रंगाई पुताई का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय कस्बा स्थित जानकी घाट पर स्थित दुर्गा मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां दूर दराज सहित गैर जिलों से लोग पूजन अर्चन करने के लिए आते हैं। नवरात्र में नौ दिन तक यहां चहल पहल रहती है। मान्यता है कि सच्चे मन से देवी मां का पूजन अर्चन करने पर सभी मनोकामना पूरी हो जाती है। नवरात्र पर मेला जैसा दृश्य रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed