फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   24 घंटे में घाघरा का जलस्तर 26 सेमी घटा

24 घंटे में घाघरा का जलस्तर 26 सेमी घटा

Thu, 07 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में घाघरा का जलस्तर 26 सेमी घटा
दोहरीघाट। दोहरीघाट में घाघरा का जलस्तर तेजी से घटने लगा है।गुरुवार को नदी के जलस्तर में 26 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई।घाघरा के उफान में कमी होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी के घटने के बावजूद कटान का खतरा अभी बरकरार है। गुरुवार को घाघरा खतरे के निशान से 53 सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि नदी जिस तरह से घट रही है इससे लगता है कि दो एक दिन में नदी का जलस्तर काफी नीचे चला जायेगा। हालांकि इससे पूर्व भी नदी का जलस्तर दो बार घट चुका है। जलस्तर घटने के बाद फिर से नदी में दो बार उफान आ चुका है। नदी के जलस्तर ने वर्ष1998 के रेकार्ड को भी पीछे छोड़ दिया। नदी के पिछले रिकार्ड को देखते हुए निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर गुरुवार को 69.37 मीटर रहा। जबकि 24 घंटे पूर्व बुधवार को जलस्तर 69.63 मीटर था।इस तरह 24 घंटे में जलस्तर 26 सेमी घट गया ।यहां पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है। हालांकि अभी भी नगर की ऐतिहासिक धरोहरें खतरे की जद में है। नदी का स्तर घटने के साथ ही किनारों पर सड़ांध और दुर्गंध का आलम है।तटवर्ती गांवों में इन दिनों तेजी से वायरल फीवर , सर्दी बुखार और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इन गांवों के दौरे कर क्लोरीन सहित आवश्यक दवाओं के वितरण के लिए लगाया गया है। लेकिन गांववासियों की शिकायत है कि स्वास्थ्य टीमें सभी गांवों में पहुंच नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed