फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विभाग का दावा फेल, अभी भी संक्रमण की जद में खुखुंदवावासी

विभाग का दावा फेल, अभी भी संक्रमण की जद में खुखुंदवावासी

Sat, 02 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विभाग का दावा फेल, अभी भी संक्रमण की जद में खुखुंदवावासी
कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुखुंदवा के मुसहर बस्ती में फैले डायरिया संक्रमण पर स्वास्थ महकमा रोक थाम के चाहे जितने भी दावे कर ले, लेकिन अभी भी पीड़ितों के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं है। स्वास्थ विभाग द्वारा तमाम दवा वितरित किए जाने के बाद भी शनिवार को दस वर्षीय बालक को ग्रामीणों ने ठेला पर लादकर अस्पताल पहुंचवाया। बताते चले खुखुंदवा गांव के मुसहर बस्ती में फैले डायरिया संक्रमण की जद में आने से अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जन भर अभी भी बीमार है। जिनका उपचार जिला मुख्यालय स्थित सदर और सीएचसी कोपागंज में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण पर नियंत्रण करने का दावा किया, इसके बाद भी बच्चे संक्रमण की जद में आकर बीमार हो रहें हैं। ताबड़तोड़ लोगों के बीमार होने तथा तीन बच्चों के मारने से गांव के लोग काफी दहशत में है।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड के खुखुंदवा गांव की मुसहर बस्ती में फैले डायरिया प्रकोप के बाबत सीएमओ के निर्देश के बाद तीसरे दिन सीएचसी कोपागंज के प्रभारी अधीक्षक रमन कुमार ओझा के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। टीम के पहुुंचने से पूर्व दो तथा उपचार शुरू होने के बाद एक बच्चे की मौत हुई। बताते चलें की मुसहर बस्ती में गंदगी फैलने और बरसात के बाद हुए सड़न से यह संक्रमण फैला। शनिवार को भी कोपागंज अधीक्षक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तेरह वर्षीय पिंकू छह वर्षीय रीमा चार वर्षीय जग्गू जीतेन्द्र पप्पू ज्योति राहुल आदि की पुन: स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईयां दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के जाते ही गांव निवासी दीपचंद के दस वर्षीय पुत्र गणेश की स्थिति काफी ख़राब हो गई। बच्चे की दशा बिगड़ने पर उसके परिवार के लोग उसे ठेला पर लाढ फाद कर सीएचसी कोपागंज ले जाकर भर्ती कराए। मुसहर बस्ती की निवासी मगरी देवी, इंद्रा, कौशिल्या देवी, पुष्पा देवी, लीलावती देवी, रीता ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने के बाद भी फैली महामारी में थोड़ी भी कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

इनसेट
बोले डाक्टर अचानक खराब हुई गणेश की तबियत
कोपागंज। शनिवार को तबियत खराब होने पर सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराए गए, दीपचंद के दस वर्षीय पुत्र गणेश के बारे में पूछे जाने पर प्रभारी अधीक्षक कोपागंज ने डा.रमन कुमार ओझा ने बताया कि टीम ने उसका परीक्षण कर उसे दवा दिया था। बोले एक दिन उसको दिक्कत शुरू हुई थी। टीम के आने के बाद बुखार तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed