{"_id":"65d25cb2eba1dc371f00bde4","slug":"1887-patients-got-treatment-near-their-home-in-arogya-mela-mau-news-c-295-1-mau1003-109004-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आरोग्य मेले में 1887 मरीजों को घर के पास मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आरोग्य मेले में 1887 मरीजों को घर के पास मिला उपचार
विज्ञापन
जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन। 100 डाक्टरों की टीम ने 1887 मरीजों का उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 11 मरीजों को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले में चिरैयोकोट पीएचसी पर सबसे ज्यादा 159 मरीज और सबसे कम गाेंठा पीएचसी पर मात्र 17 मरीजों को उपचारित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच कर दवा दी। किशोरियों को पौष्टिक आहार के सेवन के साथ साफ सफाई की जानकारी दी गई। बताया कि मेले में 100 चिकित्सक के साथ 294 पैरामेडिकल ने मेले में आने वाले 812 पुरुष, 786 महिला के साथ 229 महिलाओंं को नि:शुल्क उपचार का लाभ दिया। जांच और उपचार के दौरान गंभीर पाए जाने वाले 11 मरीजों को दवा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
चिरैयाकोट। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी के देख रेख में किया गया। इस मेले में श्वांस, गुर्दा, पेट, स्किन, खासी, बुखार,चर्म रोग, आंख,शुगर, दमा, कुष्ठ रोग सहित मौसमी बीमारियों से ग्रसित कुल 159 मरीजों की जांच व इलाज किया गया। जिसमे 63 पुरुष, 85 महिला और 11 बच्चों की जांच कर दवाइयां दी गई,। इस मेले के आयोजन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डा. फिरोज खान, फैजहुदा खान, अभिषेक गुप्ता, प्रमोद कुमार, , कमर अली खान, अखिलेश कुमार, मनीष सिंह, रामदरश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।