{"_id":"60805d2b8ebc3e0a8a524f00","slug":"1827-candidates-from-seven-blocks-claimed-back-mau-news-vns586134997","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ब्लाकों के 1827 प्रत्याशियों ने दावेदारी ली वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ब्लाकों के 1827 प्रत्याशियों ने दावेदारी ली वापस
विज्ञापन
मऊ। जनपद के सात ब्लाकों पर प्रधान , बीडीसी और सदस्य पद के 1827 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले लिया। दोहरीघाट ब्लाक के विभिन्न गांवों में सदस्य पद के 110 पद खाली रह जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक रानीपुर और रतनपुरा ब्लाक पर नाम वापस लेने वालों की गणना करने का काम चल रहा था। इसलिए उन ब्लाकों का विवरण नहीं मिल सका।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के 83 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए दाखिल किए गए 927 नामांकन पत्रों में से जांच के दौरान 6 पर्चे खारिज हो गए थे।शेष बचे 921 प्रत्याशियों में से बुधवार को 283 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस तरह कुल प्रधान पद पर 638 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इस प्रकार एक सीट पर औसतन सात से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। इसी प्रकार बीडीसी की 91 सीटों के दाखिल 497 नामांकन में से मंगलवार को 5 पर्चे अवैध पाए गए थे। शेष बचे 492 नामांकन पत्रों में से बुधवार को कुल 52 लोगो ने अपनी दावेदारी वापस ले लिया और तीन क्षेत्र पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद अब 88 पदों के लिए कुल 437 प्रत्याशीयों के बीच मुकाबला होगा।
परदहां ब्लाक की 51 ग्राम पंचायतों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद ग्राम प्रधान पद के 513 पर्चो को वैध घोषित किया गया था।बुधवार को 142 लोगों ने अपने पर्चे वापस लिए अब कुल 371 लोग ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लडे़ंगे, जबकि बीडीसी की 77 सीट के लिए नामांकन जांच के बाद वैध 382 में से 31 लोगों ने अपने पर्चे वापस ले लिए।इस प्रकार 351 प्रत्याशी अब बीडीसी पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सदस्य के 667 सीट के लिए 710 में 22 प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लेल् लिए। अब 688 प्रत्याशी ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के 77 सीटों के लिए 1346 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से चार के परचे खारिज हो गए थे। बुधवार को 197 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। अब यहां 1145 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। यानी एक सीट पर औसतन 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। बीडीसी की 101 सीटों के लिए 970 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से दो के परचे खारिज हो गए थे।शेष बचे 968 प्रत्याशियों में से 33 ने नाम वापस ले लिए अब यहां 935 प्रत्याशी मैदान में होंगे। इसी प्रकार ब्लाक की कुल 979 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए 1298 ने परचे भरे थे। इनमें से 33 ने नाम वापस ले लिए। अब यहां पर मेंबर के 1290 प्रत्याशी मैदान में होंगे।
दोहरीघाट ब्लाक की कुल 74 सीटों पर प्रधान पद के 741 में से 188 ने नाम वापस ले लिया। अब यहां 553 प्रत्याशी मैदान में होंगे। बीडीसी की 90 सीटों पर 661 ने परचे भरे थे। इनमें से 56 ने नाम वापस ले लिए। अब यहां 605 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 928 सीटों के लिए केवल 720 ने परचे भरे थे। इनमें से दस ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। इस ब्लाक में ग्राम पंचायत की 110 सीटें खाली रह जाएंगी।
फतेहपुर मंडाव ब्लाक में प्रधान पद के लिए कुल 745 प्रत्याशियों ने परचे भरे थे। इनमें से164 ने नाम वापस ले लिए। अब यहां प्रधान पद के 581 प्रत्याशी चुनावी समर में होंगे। बीडीसी के 708 प्रत्याशियों में से 52 ने नाम वापस ले लिए, अब इस पद के लिए 656 प्रत्याशी मैदान में होंगे। सदस्य पद के लिए 892 में से 23 ने नाम वापस लिए अब 869 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।
घोसी ब्लॉक में प्रधान के 535 में से 145 ने पर्चा वापस ले लिया। अब प्रधान पद के 390 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीडीसी के 474 से 32 ने नाम वापस लिया। सदस्य के 690 में से 13 ने नाम वापस लिया।बड़राव ब्लाक में प्रधान पद के 228 प्रत्याशियों ने परचे वापस ले लिए। अब प्रधान पद पर यहां 423 प्रत्यशी मैदान में हैं। इसी प्रकार बीडीसी के 20 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब 497 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। ग्रामक पंचायत सदस्य पद के 26 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 880 प्रत्याशी मैदान में होंगे।