फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिलाओं के लिए बनेगा ‘सखी बूथ’

महिलाओं के लिए बनेगा ‘सखी बूथ’

Fri, 29 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बनेगा ‘सखी बूथ’
मधुबन । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाए जाने के लिए तहसील सभागार में गुरूवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतदाता जागरूकता रैली निकाले जाने व अप्रैल में प्रस्तावित मैराथन दौड़ पर चर्चा की गई । उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कहा कि प्राइमरी पाठशाला गांगेवीर बूथ संख्या 307, 308 पर महिलाओं की सुविधा के लिए इस बूथ को सखी बूथ का नाम दिया गया है। यह बूथ महिला के सम्मान में बनाया गया है। जिसे पिंक कलर से रंगा जाएगा। वहीं प्राइमरी पाठशाला ह्रदयपट्टी में दिव्यांग की संख्या अधिक देखते हुए इस बूथ को दिव्यांग माडल बूथ नाम दिया गया है। बाजार के व्यापारियों सहित मेडिकल स्टोर मालिकों का आह्वान किया कि मतदाता जागरूकता का बैनर दुकान पर लगाएं। साथ ही नगर पंचायत में हाट एयर वैलून लगाया जाएगा। इस मौके पर इवीएमवीवी पैट का प्रदर्शन कर बताया कि सात सेकेंड के अंदर देखा जा सकता है कि आपने किसे वोट किया है। इस मौके पर तहसीलदार सुभाष यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, अमित गुप्त, विजय शंकर गुप्त, लाल बहादुर मल्ल, हरिओम, दुर्गेश वर्मा, प्रवींद मल्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed