{"_id":"5c758eabbdec2209fa31f1dd","slug":"181551208107-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में दो परीक्षार्थी रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में दो परीक्षार्थी रस्टीकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान तथा इंटर इतिहास सहित अन्य परीक्षाएं हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं बीएसए ने एक परीक्षा केंद्र से दो छात्राओं को रस्टीकेट किया। पहली पाली में 57979 के सापेक्ष 48254 परीक्षार्थी रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने लालू यादव इंटर कालेज हकीकतपुर, रामवृक्ष स्मारक शिक्षण संस्थान भंवरेपुर, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज कसारी, देवर्षि इंटर कालेज देवलास तथा देवर्षि देवल इंटर कालेज देवकली देवलास का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तो कोई कमी तो नहीं मिली, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति रही। पहली पाली में 57979 के सापेक्ष 48254 परीक्षार्थी दी। सोमवार को चंद्रशेखर इंटर कालेज नियामतपुर में सात कक्ष निरीक्षक फर्जी मिले थे। जांच पड़ताल के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को उक्त परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने के लिए बोर्ड को संस्तुति भेजी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने पहली पाली में रामसुंदर पांडेय इंटर कालेज गजियापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो छात्राओं के पास नकल सामग्री मिलने पर रस्टीकेट कर दिया।