फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुलिस अभ्यर्थियों को करनी पड़ी मशक्कत

पुलिस अभ्यर्थियों को करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अभ्यर्थियों को करनी पड़ी मशक्कत
मऊ। जिले में पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र तो नहीं बनाया गया था, लेकिन जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र गाजीपुर ,वाराणसी और आजमगढ़ शहरों के विभिन्न कॉलेजों में होने और जाने के लिए संसाधनों का अभाव होने पर उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ा। शनिवार की शाम से ही अभ्यर्थियों का वाराणसी और गाजीपुर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। ट्रेनें और बसों के न मिलने से अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। देर शाम को वाराणसी ट्रेन न होने से अभ्यर्थियों की भारी भीड़ हो गई। कोई रोडवेज बस न होने से अभ्यर्थियों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर बसों की व्यवस्था कराकर गंतव्य को भेजा। पुलिस ने गाजीपुर तिराहे के पास बसों को रोकवा कर अभ्यर्थियों को भेजवाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में जनपद के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र आजमगढ़ गाजीपुर और वाराणसी में बनाए गए हैं। कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा रविवार को थी, जबकि कुछ की परीक्षा सोमवार को इन शहरों में होनी है। रविवार को जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। वो घर से शनिवार की शाम को ही रवाना हो गए। इसका परिणाम रहा कि मऊ से वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रही। इसके अलावा जब अभ्यर्थी रोडवेज पहुंचे तो वहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद बस नहीं मिली तो युवा उग्र हो गए, इस दौरान रात को वो रोडवेज के सामने ही जाम लगा दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एआरएम से बात करके रात में ही बसों की व्यवस्था कराया और उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। वाहनों की किल्लत देेख एएसपी एसके श्रीवास्तव ने स्वयं कमान संभाली और देर रात तक गाजीपुर तिराहे पर खडे़ रहकर ट्रकों को रोकवाकर उनसे अभ्यर्थियों को गाजीपुर और वाराणसी तक जाने की व्यवस्था करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed