फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपकंपाया

गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपकंपाया

Sun, 30 Dec 2018 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपकंपाया
रविवार को भी सुबह से ही गलन भरी ठंड के असर से लोग कंपकंपाने को मजबूर हो गए। नगर के कई स्थानों पर लोग अलाव तापते दिखाई दिए। दोपहर सूरज निकलने के बाद कुछ राहत तो मिली लेकिन गलन का अहसास भी होता रहा। उधर, ठंड का असर के चलते रविवार को अवकाश होने के बाद रोडवेज बाजार, आजमगढ़ मोड़ बाजार आदि बाजारों में चहलपहल कम रही।
विज्ञापन

रविवार को शनिवार की भांति जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। वहीं, दिन के समय हवा चलने से गलन जारी रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से सुबह से पड़ रही गलन भरी ठंड से राहत मिली। इस दौरान लोग बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए। वहीं, शाम पांच बजते बजते पुन: गलन जारी हो गई। इससे लोग ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कार्य पर बाहर निकले। रविवार को अवकाश के बाद भी नगर के बाजारों में चहलपहल कम रही। उधर, शाम होते ही आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा सहित कई सार्वजनिक जगहों पर नगरपालिका की ओर से अलाव जला दिया गया।
विज्ञापन

दोहरीघाट भीषण गलन और सर्द हवाओं से लोगों का बुरा हाल है, लगातार खबर प्रकाशित करने के बाद देर से ही सही नगर पंचायत चिरैयाकोट ने रविवार को मुख्य चौराहे, रोडवेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया गया। अलाव जलने से लोगों ने राहत की सांस लिया। खास तौर से मजदूर तपका को इस ठंड से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed