फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   निर्धारित मानदेय न मिलने पर संविदा चिकित्सक ने दिया इस्तीफा

निर्धारित मानदेय न मिलने पर संविदा चिकित्सक ने दिया इस्तीफा

Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
निर्धारित मानदेय न मिलने पर संविदा चिकित्सक ने दिया इस्तीफा
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात चिकित्साधिकारी ने मंगलवार को अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। संविदा पर तैनात चिकित्सक ने सीएमओ और सीएमएस को भेजे पत्र में निर्धारित मानदेय न मिलने से अब योगदान न दे पाने का उल्लेख किया है। साथ ही अपने साथ हुए अन्याय को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह और सीएमएस डॉ. बृजकुमार को सौंपे त्याग पत्र के जरिये चिकित्सक डॉ. अभिषेक तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उन्हें जिला अस्पताल में अगस्त 2018 में ब्लड बैंक में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात किया गया था। जहां उनका मानदेय प्रतिमाह 60 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। लेकिन एनएचआरएम द्वारा उन्हें 60 हजार के सापेक्ष केवल 45 हजार रुपये दिया गया। मानदेय न मिलने की शिकायत पर उन्हें बताया गया कि 45 हजार रुपये जिला अस्पताल से मिलेगी, जबकि शेष 15 हजार रुपये सीएमओ कार्यालय से मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतों के बाद उनकी समस्या का निस्तारण न होने के चलते वो अब अस्पताल में योगदान दे पाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। उधर इस्तीफे के मामले में अन्य चिकित्सक संविदा डॉक्टर का पक्ष लेते हुए बुधवार को सीएमओ से शिकायत करने की बात भी कही। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि निर्धारित मानदेय के अनुसार ही मानदेय दिया जाता है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो वो संबंधित से जानकारी लेकर इसका निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
दो माह से जिले के संविदाकर्मियों को नहीं मिला वेतन
मऊ। जिले में मौजूद जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ, 38 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 580 संविदा कर्मचारी तैनात किए गए है। इसमें 80 डॉक्टर और 500 कर्मचारी है, जो टेक्निशियन से लेकर अन्य महत्पूर्ण पदों पर हैं। बीते दो माह से इन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। हालांकि इस संबंध में एनएचएम के अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही वेतन दिए जाने की बात कह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed