फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीजेपी के बढ़ते जनाधर से घबराकर कांग्रेस कर रही है ओझी राजनीति

बीजेपी के बढ़ते जनाधर से घबराकर कांग्रेस कर रही है ओझी राजनीति

Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी के बढ़ते जनाधर से घबराकर कांग्रेस कर रही है ओझी राजनीति
नगर के बालनिकेतन तिराहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा करार देते हुए इसे विपक्ष द्वारा ओझी राजनीति करने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जाने के चलते बढ़ते जनाधर को देख घबरा चुकी है। जिसका असर उनके निरंतर गलत बयानों से समझा जा सकता है। वहीं जिला महामंत्री विजय कुमार राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार पर कांग्रेस द्वारा राफेल विमान को लेकर बार-बार झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस पर उच्चतम न्यायालय द्वारा भी निर्णय देकर सरकार को एक निष्पक्ष व ईमानदार सरकार बताया गया है, बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर विपक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्वारा न्यायालय के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाकर न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए ओछी राजनीति की जा रही हैं। कांग्रेस की इस ओछी नीति के विरोध में बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। बैठक में गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त,विजय राजभर, मीना अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed