{"_id":"5bf83f7abdec2241c0593907","slug":"181542995834-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई डूबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई डूबकी
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को घाघरा और तमसा के तटों पर श्रद्घालुओं ने डुबकी लगाई। घाटों पर स्थित मंदिरों में परपंरागत रूप से पूजन अर्चन करने के साथ गरीबों को दान भी दिया। विभिन्न घाटों और पोखरों पर मेले का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
तमसा तट के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलिया घाट, रामघाट, नागा बाबा की कुटी सहित दोहरीघाट के सरयू तट पर स्नानार्थियों की सुबह से ही भीड़ रही। इसके अलावा नगर के शीतला माता धाम, ब्रह्मस्थान पोखरा पर भी श्रद्धालुओं का मजमा रहा। मेले में शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोग भी शामिल हुए और वहां लगी दुकानों पर खरीदारी कर मेले का खूब लुत्फ उठाया।
दोहरीघाट : कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं से पूरा नगर पटा रहा। मंदिरों के घंटों घड़ियालों की मधुर स्वर से पूरा नगर गूंजायमान रहा। हर तरफ कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व की महत्ता दिख रही थी। महिलाओं पुरुषो बच्चों बुजुर्गो सभी ने उत्तरायणी सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को जल चढ़ाकर माता सरयू की आरती उतारी। रामघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद मंदिरो में पूजन अर्चन किया। भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से घाटों पर सुविधा के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। नदी में स्नान करने के लिए जिले के अलावा दूर-दूर से आने वाले श्रद्घालुओं का मजमा लगा रहा। जिन्होंने स्नान करने के साथ-साथ मेले का भी आनंद लिया। पिपरीडीह : क्षेत्र के वनदेवी धाम स्थित पवित्र पोखरे में भारी संख्या में लोगों ने स्नान किया। वहां सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मधुबन : क्षेत्र के मोलनापुर स्थित घाघरा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाई। मंदिरों में पूजन अर्चन किया। कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को दर्शाया। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने सुग्गीचौरी घाघरा तट पर लगने वाले मेले व स्नान का शुभारंभ किया।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के करहां गुरादरी मठ पर श्रद्धालुओं ने गुरादरी मठ स्थित पोखरे में स्नान किया। साथ ही बाबा घनश्याम दास की समाधि पर मत्था टेककर परिवारजनों की सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। साथ ही मेले में जमकर खरीदारी की।
कुसुम्हा: सरयू नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हजारों लोगों ने सरयू नदी में डूबकी लगाई। साथ ही मंदिरों में पूजन अर्चन कर अपने जीवन को धन्य किया।
दोहरीघाट। मेले को संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिस के जवान घाट पर नाव पर सवार होकर पूरी नदी का चक्रमण कर निगरानी करते रहे। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। काफी संख्या में महिला कांस्टेबिल की तैनाती की गई थी। स्थानीय थाने के अलावा तीन थानों के थानाध्यक्ष, 10 सबइंस्पेक्टर, 30 कांस्टेबिल, 30 अंडर ट्रेनिग कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएससी लगाई गई थी। वहीं मेले की सुरक्षा की पूरी कमान उपजिलाधिकारी घोसी तथा सीओ घोसी ने संभाल रखी थी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष वेदाना सोनकर अपने सभी वार्ड सभासदों कर्मचारियों के साथ रामघाट पर मौजूद रहे। नदी में लोगों को गहरे पानी में न जाने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी साथ ही गोताखोर भी मुस्तैद रहे। प्रशासन की ओर से स्नानार्थियों को गहरे पानी में न जाने के बारे में बताया जाता रहा।