{"_id":"5be9b23dbdec2269bb420715","slug":"181542042173-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों, स्वतंत्रता संग्रक़म सेनानियों और सैनिकों के नाम पर किया गया दीपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों, स्वतंत्रता संग्रक़म सेनानियों और सैनिकों के नाम पर किया गया दीपदान
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। संघर्ष समिति घोसी के तत्वावधान में रविवार को सीताकुंड पर एक दीप शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों एवं पुलिसजनों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर कई समाजसेवियों, कोतवाल सहित कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि अरविंद पांडेय का यह प्रयास सराहनीय है।
आज का शहीदों के नाम दीप प्रज्वलन से एक प्रेरक संदेश जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम हर जगह होने चाहिए। सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हम सब स्वतंत्र और सुरक्षित हैं। समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि उन शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करना और उनके नाम से दीपक जलाना हर एक नागरिक का कर्तव्य है क्योंकि उन्हीं लोगों के बलिदान के कारण हमें आजादी मिली। हमलोगों की रक्षा के लिए आज भी सैनिक सीमा पर लड़ रहे हैं, जिसमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो जा रहे हैं। नगर के पुलिसकर्मी नगर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए, खुद त्योहारों पर घर न जाकर हमारे त्योहारों को सकुशल संपन्न कराते हैं।
सर्वोदय महाविद्यालय के प्राचार्य करुणा निधि उपाध्याय ने कहा कि इससे युवाओं को सही दिशा मिलेगी। संचालन प्रशांत गौड़ ने किया। सलमान घोसवी और तारिक घोसवी ने देशभक्ति अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया। अब्दुल मन्नान खान ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर खुर्शीद खान, पूनम सिंह, रमेश सिंह, राजेश, सलमान घोसवी, तारिक घोसवी, नौशाद खान, गुड्डू, राजेश सिंह, खुर्शीद खान, अमित सिंह, रमेश सिंह, जीशान खान, जाहिद खान, सोनू गांधी, आकाश पांडेय, आशीष पांडेय दुर्गविजय चौरसिया आदि रहे।