{"_id":"5b5b5a604f1c1ba61f8b578a","slug":"181532713568-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक्स आइटमों पर जीएसटी घटने से ग्राहक-दुकानदार दोनों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक्स आइटमों पर जीएसटी घटने से ग्राहक-दुकानदार दोनों में खुशी
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकरणों पर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होने पर ग्राहकों और दुकानदरों दोनों ने खुशी जताई। वहीं जीएसटी कम होने पर दुकानों पर ग्राहकों की भी आवाजाही ज्यादा दिखी।
जीएसटी कम होने पर नगर के सदर बाजार स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान करने वाले कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि सरकार के इस कदम से जहां ग्राहकों को काफी लाभ पहुंचेगा। वहीं इससे बाजार में भी तेजी आएगी और आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने के आसार हैं। वहीं सदर चौक के दुकानदार शाकिब ने बताया कि जीएसटी में सहूलियत कर सरकार ने काफी लाभ पहुंचाया है। अभी तक सबसे ज्यादा जीएसटी इलेक्ट्रानिक्स आईटमों पर ही थी। उन्होंने सरकार के इस कदम का स्वागत किया। वहीं ग्राहक आलोक खंडेलवाल ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार से मध्यम वर्ग का ज्यादा ख्याल रखते हुए इलेक्ट्रानिक्स पर जीएसटी घटाया है। वो काबिल-ए-तारिफ है। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनपर से जीएसटी कम होनी चाहिए। वहीं ग्राहक जितेंद्र पाठक ने कहा कि सरकार लगातार लोगों के हित में कार्य कर रही है। ऐसे में उसका ये कार्य भी उसी कड़ी में आता है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों का लाभ है।