{"_id":"5b58aa4f4f1c1b45748b700b","slug":"181532537423-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने की निरीक्षण की खानापूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने की निरीक्षण की खानापूरी
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने बुधवार को छह अनुदानित इंटर कालेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस ने कोई त्वरित कार्रवाई न करके खानापूरी कर दी। निरीक्षण की सूचना पहले ही लीक कर दी गई जिससे अधिकांश अनुपस्थित अध्यापकों और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मियों के आकस्मिक अवकाश चढ़ा दिए गए। इनमें से किसी का भी प्रार्थनापत्र नहीं पाया गया। डीआईओएस प्रधानाचार्यों को साफ सफाई के गुर सिखाकर वापस हो गए।
जिलाविद्यालय निरीक्षक आफिस से निकलकर सीधे बापू इंटर कालेज पहुंचे। यहां पर 20 अध्यापकों में से केवल 15 उपस्थित मिले , जबकि सभी शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित मिले। इसके बाद डीआईओएस सत्यराम जनता इंटर कालेज पहुंचे। वहां 12 अध्यापकों में से 10 उपस्थित और 10 शिक्षणेत्तर कर्मियों में से नौ उपस्थित पाए गए। जबकि अनुपस्थित दो सहायक अध्यापकों और एक शिक्षणेत्तर कर्मियों का आकस्मिक अवकाश चढ़ा दिया गया था। इसके आगे घोसी स्थित सर्वोदय इंटर कालेज पहुंचने पर कुल 13 अध्यापकों में से 12 उपस्थित पाए गए जबकि आठ शिक्षणेत्तर कर्मियों में से छह हाजिर पाए गए। प्रधानाचार्य द्वारा सभी अनुपस्थित अध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मियों का आकस्मिक चढ़ाया गया मिला। इसी प्रकार जैश किसान इंटर कालेज बनगांवा में कार्यरत नौ अध्यापकों में से आठ और सभी सात शिक्षणेत्तर कर्मी हाजिर मिले। यहां पर गैर हाजिर पाए गए अध्यापक का आकस्मिक अवकाश चढ़ाया गया था। इसी प्रकार बाबा थानीदास इंटर कालेज सोनाडीह अमिला में 13 में से 11 सहायक अध्यापक तथा आठ में से सात शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित मिले। इनके भी आकस्मिक अवकाश चढ़ाया गया था।
इसके बाद डीआईओएस अमिला स्थित शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज पहुंचे तो वहां पर 18 सहायक अध्यापकों में से 17 तथा 11 शिक्षणेत्तर कर्मियों में से 10 उपस्थित मिले जबकि एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षणेत्तर कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनके भी आकस्मिक अवकाश चढ़ा दिए गए थे। इन सभी कालेजों में जितने अध्यापक तथा शिक्षणेत्तर कर्मी गैर हाजिर मिले उन सबके आकस्मिक अवकाश चढ़ा दिए गए थे। लेकिन बकौल डीआईओएस इनमें से किसी का आकस्मिक अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र नहीं पाया गया। इससे यह साबित होता है कि डीआईओएस के निरीक्षण की सूचना लीक कर दी गई और दिखावे के लिए निरीक्षण कर दिया गया। हालांकि इस बाबत डीआईओएस केसी भारती का कहना है कि गैर हाजिर मिले सभी अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों के वेतन काटे जाएंगे। आकस्मिक अवकाश चढा देने से क्या होता है