{"_id":"5b35356c4f1c1bb36e8ba52d","slug":"181530213740-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट ्रांसफार्मर जलने से मधुबन कस्बे में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट ्रांसफार्मर जलने से मधुबन कस्बे में गहराया बिजली संकट
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर जलने से गहराया बिजली संकटकस्बे में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह एक बार फिर जल गया। बिजली विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने के चलते लोगों को गर्मी से बुरा हाल रहा। लोग हाथ का पंखाझलते देखे गए। शाम होते ही अंधेरा पसर गया। कस्बेवासियों ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।
मधुबन कस्बा नगर पंचायत क्षेत्र में आता है।कस्बे के मध्य भाग में बिजली के लोड को देखते हुए थाने गेट के बगल में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है।जिससे पोस्टआफिस गली से लेकर पुराने मछली हट्टा तक बिजली की सप्लाई दी जाती है।इसमें 100 से ज्यादा उपभोक्ता है।उपभोक्ताओ की माने तो गत एक सप्ताह में जब भीषण गर्मी थी तो बिजली ने खूब रुलाया। इस दौरान आए दिन तार टूटने या ट्रांसफार्मर जलने से बिजली प्रभावित रहती थी।गत डेढ़ सप्ताह में तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए थे जो जल गए। 24 जून को चौथा ट्रांसफार्मर लगाया गया जो गुरुवार की सुबह जल गया।जिसके कारण अब फिर कस्बे में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। कंप्यूटर, पंखे, कूलर, फ्रिज आदि सब शोपीस बनकर रह गए हैं। गुरुवार को भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग हाथ के पंखे का सहारा ले रहे थे।कस्बेवासियों ने अविलंब ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
इस बाबत एसडीओ मनोज ने बताया कि इस हफ्ते में दो बार ट्रांसफार्मर जले हैं। ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते जल जा रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।