{"_id":"5b2fee774f1c1bac6e8b9a42","slug":"181529867895-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की जनविरोधी नीतियों पर किया करारा प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की जनविरोधी नीतियों पर किया करारा प्रहार
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक रविवार को नगर के भीटी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रहार किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामसागर सिंह ने कहा कि पार्टी की तरफ से आयोजित रैलियों में भीड़ कम दिखाई दे रही है, किंतु हम चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलते हुए गरीब, नौजवान, मजदूर, किसान, बेरोजगारों के सपनों के साथ प्रदेश तथा देश की सरकारों द्वारा किए जा रहे खिलवाड़ को खत्म कर ही दम लेंगे। आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हम कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कहा कि झूठ, बवाल, दंगे के दम पर सरकार तो बनाई जा सकती है, लेकिन चलाई नहीं जा सकती है। प्रदेश तथा केंद्र सरकार किसानों को जिस तरह मीठा जहर देकर मार रही है। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता चलने नहीं देंगे।
प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिले में चोरी की घटना की बाढ़ सी आ हुई है। योगी सरकार को सही स्थिति का ज्ञान नहीं है। अंत में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हरिद्वार मौर्य, श्रीकांत श्रीवास्तव, गोपाल दुबे, सुखारी पाल, सुरेंद्र यादव, तारकेश्वर जायसवाल, खेदन सिंह, जियाउल हसन, प्रमोद मौर्य, अमृत मौर्य आदि शामिल रहे।