फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एसडीएम ने किया दो गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीज, जारी किया नोटिस

एसडीएम ने किया दो गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीज, जारी किया नोटिस

Sun, 06 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया दो गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीज, जारी किया नोटिस
घोसी। उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने शुक्रवार को भी घोसी ब्लाक क्षेत्र के नथनपुरा, नदवल, पिढ़वल मोड़, ददानपुर अहिरौली में चलरहे निजी स्कूलों पर छापा मारा। इसको लेकर निजी विद्यालय संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने निजी स्कूलों पर छापा मारा। जांच में नथनपुरा स्थित चंद्रावती बालिका विद्यालय बिना मान्यता का मिला। जिसपर एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को इसे सीज करने का निर्देश दिया। पीड़वल गांव में सरस्वती ज्ञान मंदिर निजी मकान में संचालित पाया गया। बच्चे नहीं थे। उसे बंद करने का निर्देश दिया। नदवल स्थित प्रभात चिल्ड्रेन स्कूल, दादनपुर अहिरौली में लकी अंबेडकर शिक्षण संस्थान बंद मिला। विद्यालय संचालकों को नोटिस दी गई। जांच टीम में खंड शिक्षा अधिकारी संजीव, एबीआरसी अनिल श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed