फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आग लगने से मची अफरा तफरी

आग लगने से मची अफरा तफरी

Mon, 27 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से मची अफरा तफरी
घोसी (मऊ)। घोसी तहसील के परिसर में स्थित पुराने उपकोषागार ,नजारत भवन के पिछले हिस्से में अज्ञात कारणों से सोमवार की दोपहर में आग लग जाने के कारण अफरा तफरी मच गया। फायरब्रिगेड नेलोगों के मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर लेखपालों के साथ तहसील कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया ।पास स्थित इंडिया मार्क हैंडपंप के खराब रहने के चलते लोग पानी के लिए परेशान रहे।कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। घोसी तहसील के परिसर में स्थित लेखपाल भवन एवं तहसीलदार आवास के बीच में उपकोषागार ,नजारत का काफी जीर्णशीर्ण भवन है। उसमें सोमवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।थोड़ी देर पर पेड़ की सूखी डालियों में लगी आग विकराल हो उठी। जिससे तहसील में अफरा तफरी मच गई। तहसील के एक तरफ उपजिलाधिकारी घोसी के कार्यालय में न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत कल्यनपुर के मतदान का मतगणना कराने में अधिकारी और कर्मचारी मशगूल थे। मतगणना के चलते तहसील परिसर में काफी भीड़ भी मौजूद थी। जहां आग लगी थी वहां पर मौजूद एकमात्र हैण्डपम्प भी खराब था तो वही तहसील परिसर में आग बुझाने हेतु कही पर भी अग्नि शमन यंत्र नहीं लगाया गया है। जिससे लोगों को आग बुझाने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। लोगों ने काफी परिश्रम के बाद आग बुझाया। जिससे बड़ी दुर्घटना नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed