फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No leave on friday leave in school

रविवार नहीं शुक्रवार को होती है स्कूल में छुट्टी

Sat, 28 Oct 2017 11:40 PM IST
मऊ
मऊ Updated Sat, 28 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
No leave on friday leave in school
file photo
मधुबन(मऊ) फतहपुर विकास खंड क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय शासन के निर्देशों को ताक पर रखकर अपने हिसाब से खुलता और बंद होता है। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अब तक मामले को गंभीरता से नहीं लिया। विद्यालय में शुक्रवार को पढ़ाई के दिन छुट्टी रहती है और रविवार को विद्यालय बंद रखने की बजाय खुला रहता है। क्षेत्र के लोगों ने इसे दोहरा मापदंड बताया है।
विज्ञापन

ग्रामसभा ढिलई फिरोजपुर में हिंदू-मुस्लिम की मिश्रित आबादी है। इस विद्यालय में हिंदू और कुछ मुस्लिम समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं। अमूमन ऐसा होता है कि परिषदीय विद्यालयों का नाम प्राथमिक विद्यालय होता है लेकिन ढिलई फिरोजपुर में स्थित इस विद्यालय का नाम सारे नियमो मानकों को ताक पर रखकर इस्लामियां प्राथमिक विद्यालय रखा गया है। परिषदीय विद्यालयों में रविवार को छुट्टी का मानक है लेकिन यहां नियम उल्टा है। यहां रविवार को पढ़ाई होती है इसके बदले यहां शुक्रवार को छुट्टी रहती है। जो बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। लेकिन संबंधित अधिकारी इस पर कोई कार्यवाई नहीं करते है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सभी वर्ग के लोग अपने गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों का नाम अपने जाति और धर्म पर रखने लगेंगे तो स्थिति क्या होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी गोपालशरण मिश्र का कहना है कि यह नाम काफी दिनों से चला आ रहा है। विभाग को सूचना से अवगत कराएंगे। जैसा आदेश होगा वैसी कार्यवाई होगी। इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तबस्सुम ने बताया कि उनके स्तर से कुछ नहीं किया गया है, बोली जब यहां तैनाती हुई तब से इस विद्यालय का यही नाम है, साथ ही शुक्रवार को बंद रहता था। हम परंपरा का निर्वहन करते हुए बस अपने काम को अंजाम दें रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed