{"_id":"594ff3e64f1c1bc0648b46be","slug":"181498412006-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका तो पति ने दी जान
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के मुड़ाडार मनियार के पूरवा बैरीडीह गांव में शराबी पति ने पत्नी के शराब पीने से मना करने पर जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की गुजारिश पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मधुबन थाना क्षेत्र के मुड़ाडार मनियार के पूरवा बैरीडीह गांव में अशोक साहनी (26) पुत्र रामबहादुर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वो शराब पीने का आदी था। पीने के बाद परिवार के सदस्यों से झगड़ा भी करता था। इससे पत्नी उससे खिन्न रहती थी। शनिवार की रात वो घर से शराब पीने के लिए निकला तो पत्नी ने रोक लिया। दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आनन फानन अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही अशोक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के कहने पर पंचनामा भरकर शव बनाकर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने रविवार को मृतक का दाह संस्कार कर दिया।