फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   18 kg ganja hidden in car for smuggling recovered

Mau News: कार में छुपाकर तस्करी के लिए रखा 18 किलो गांजा बरामद

Wed, 28 Feb 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
18 kg ganja hidden in car for smuggling recovered
मऊ-फतेहपुर मंडाव। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को इसी क्रम में रामपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने फरही नाला से एक पंच कार से दो तस्करों को 18 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया। बरामद मादक सामग्री असम से तस्करों ने खरीदकर जिले और आसपास के जिलों में बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। संयुक्त टीम के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने दस हजार रुपये का नगदी इनाम देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को रामपुर पुलिस-एसओजी टीम द्वारा रामपुर थाना क्षेत्र के फरही नाला के पास से एक पंच टाटा कार को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को देखकर कार चालक ने रूकने के बजाए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की घेराबंदी के चलते वह अपने इरादे में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने कार से दो लोगों को पकड़ा, जिनकी पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी अनीस यादव उर्फ भोला पुत्र अनिल यादव और छतहरा गांव निवासी हरिवंश यादव पुत्र बाबूराम यादव के रूप में हुई। बताया कि कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि बरामद 18 किलो 300 ग्राम गांजा असम से कम दाम पर लाए हैं। जिसकी कीमत दो लाख रुपये है। बताया कि लाए गए गांजा को वो जिले के अलावा आजमगढ़, बलिया जिले में ग्राहक खोज कर उन्हें महंगे दाम पर बेच देते। बताया कि हमारे इस काम में हमारा एक साथी दिनेश यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी पहाड़ीपुर भी सम्मिलित रहता है। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed