फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्री हलकान

एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्री हलकान

Fri, 29 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्री हलकान
मऊ। रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री 21 किमी दूर जिला मुख्यालय पर ट्रेन पकड़ने जाते हैं। कई बार रेलवे से मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, इस मसले पर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। बलिया-छपरा रेल मार्ग पर रतनपुरा रेलवे स्टेशन से रोजाना दो सौ से ज्यादा यात्री मऊ, बलिया सहित अन्य जगहों के लिए जाते है। लेकिन स्टेशन पर केवल छपरा -लखनऊ उत्सर्ग एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन के अलावा कोई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। जबकि स्टेशन से रोजाना साबरमती एक्सप्रेस, सरजू जमुना एक्सप्रेस, पूर्वांचल गोरखपुर हावड़ा एक्सप्रेस, आजमगढ़ एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, सूरत छपरा गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने से यात्रियों को मजबूरन 21 किमी मऊ जंक्शन या 40 किमी दूर फेफना जंक्शन जाकर एक्सप्रेस ट्रेनों को पकड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed