फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अब न वो जमाना रहा, ना रही वो खुमारी

अब न वो जमाना रहा, ना रही वो खुमारी

Mon, 18 Mar 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अब न वो जमाना रहा, ना रही वो खुमारी
मऊ। होली को महज तीन दिन बचे हैं। फिर भी होली की रौनक और होने फगुनाहट गायब है, इसका कारण बदले परिवेश में लोगों की व्यस्त जीवनचर्या है जिसने पर्व पर खासा असर डाला है। जिसके चलते होली करीब होने के बाद भी लोगों को उसकी आहट का एहसास नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक के सेमराजपुर गांव निवासी संस्कृत के प्रोफेसर सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. जयगोविंद मिश्र ने कहा कि बदलते परिवेश में होली पर्व का दायरा सिमटता जा रहा है। एक समय था, कि जब वसंत पंचमी के दिन होलिका गाड़ी जाती थी, तभी से फागुन माह का आगाज होली ठिठोली के साथ शुरू हो जाता था। रिश्तेदारी में पहुंचने वला रिश्तेदार बिना रंग में डूबे निकल ही नहीं सकता था। जोगिरा और चैता भी जोर पकड़ लेता था। आज होली मस्ती जहां शराब में पिरो दी गई है, वहीं पहले ठंढई बना करती थी, जिसको पीकर लोग पूरे दिन होशों हवास में रहते हुए झूमते थे।
विज्ञापन

लेकिन बदलते परिवेश और बढ़ती व्यस्तता इन परंपराओं पर पूरी हावी हो चुकी है। नई पौध को बांस की पिचकारी के बारे में पता भी नहीं होगा, अब अत्याधुनिक युग में स्वचालित पिचकाकारियां आ गई हैं। पहले आपसी समरसता थी, गंगा जमुनी तहजीब में मुसलमान भी पर्व में शरीक होता था। अब तो आपसी समरसता को छोड़िए लोग पता लगाते है कि कही होली पर दंगा तो नही हुआ न। बोले होलिका दहन की रात को लोग जमकर हुड़दंग मचाना शुरू करते थे, जो होली पर्व की समाप्ति के साथ ही खत्म होती थी। लेकिन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed