फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रंगारंग कार्यक्रम देख रहें युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

रंगारंग कार्यक्रम देख रहें युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम देख रहें युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
कोपागंज (मऊ)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कोपागंज बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को देख रहे बाइक सवार युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

कोपागंज थाने के कोपाकोहना गांव निवासी नसीम (17) पुत्र इकबाल और तौहीद (21) पुत्र इरशाद शनिवार की दोपहर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर में घर से बाइक द्यह्य निकले। बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मौजूद कोचिंग सेंटर पर 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को दोनों देखने लगे। तभी सामने से आ रहा ट्रक उनकी बाइक में धक्का मारते हुए निकल गया। इस दुर्घटना में नसीम और तौहिद दोनों गंभीररूप से घायल हुए। स्थानीय लोग घायलों को जबतक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले जाने की व्यवस्था किए, घायल नसीम की मौत हो गई। जबकि तौहीद को उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाई, जबकि शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

पलटा, दबने से चालक की मौत
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भुजही मोड़ के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे के करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया। इस दुर्घटना में दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत चालक राम चौहान (20) पुत्र रामप्रवेश चौहान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टड़वा चौबेपुर गांव का निवासी है। बताया जाता है शुक्रवार की रात चालक मऊ मुख्यालय से ट्रैक्टर पर बिजली आदि का सामान लादकर करहां के पास मौजूद जमुई गांव गिराने के लिए जा रहा था। बताया जाता है जैसे ही ट्रैक्टर भुजही मोड़ पर पहुंचा, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मौजूद गड्ढे में पलट गया, इस दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे आकर दब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed