{"_id":"5c322d87bdec22571d7e095d","slug":"171546792327-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलेंगे जमकर स्वच्छता के दम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलेंगे जमकर स्वच्छता के दम पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/ रतनपुरा। जिला स्वच्छता समिति की ओर से शनिवार को सभी ब्लाकों में ओडीएफ ओलंपिक का आयोजन किया गया। रतनपुरा ब्लाक के दयानन्द इंटर कालेज इटैली एवं कोपागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अलीनगर पर ओडीएफ ओलंपिक के तहत खेलों के आयोजन किये गये। प्रतियोगिता में 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़, कबड्डी, कुश्ती, बालीबाल, फुटबाल मैचों में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान आने वाले प्रतिभागी को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीएम प्रकाश बिंदु ने कहा कि यह ओलंपिक 6 जनवरी से 26 जनवरी 2019 तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले प्रतिभागी को जनपद स्तर पर 26 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जनपद को शौच मुक्त बनाने के लिए इस ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जब तक हम स्वच्छ और स्वस्थ नहीं होंगे तब तक हम किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते क्योंकि हमारा स्वास्थ्य ही सब कुछ है।
दयानन्द इण्टर कालेज रतनपुरा में उप जिलाधिकारी आईएस डा. अंकुर लाठर ने प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, अनामिका त्रिपाठी जिला कंसलटेंट ने ओडीएफ ओलंपिक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ओडीएफ ओलंपिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, डा. रामानन्द यादव, अरविन्द चौहान, सुशील कुमार, गोपाल राजभर, अनुज कुमार, शैलेंद्र, स्वच्छाग्रही राम सुमन राज, प्रेमशीला, गुड्डी चौहान सहित ग्राम प्रधान, अध्यापक एवं अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सूरजपुर संवाददाता के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत रविवार को किशुनपुर ऊर्फ सुग्गीचौरी गांव में ओडीएफ ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऽखेलेगें जमकर ,स्वच्छता के दम पर नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर सुनील कुमार ने फीता काटकर कर किया। इस दौरान एथलेटिक्स 100मीटर बालक वर्ग मे संगम प्रथम ओबैदुल्लाह द्वितीय, 200 मीटर में संगम प्रथम अवनीश और उमा द्वितीय, 400 मीटर में अवनीश यादव प्रथम वृजेश द्वितीय रहें। इसीक्रम में बालिका वर्ग में 100 और 200 मीटर में पिंकी प्रथम, सोनमती द्वितीय स्थान प्राप्त की। गोला क्षेपण बालक वर्ग में रामप्रताप प्रथम सत्येंद्र यादव द्वितीय रहें, बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम रही। लंबी कूद बालक वर्ग में संगम प्रथम और अनीश द्वितीय, बालिका वर्ग में पिंकी प्रथम रही। सभी खेलों के विजेता और उप विजेताओं को मुख्य अतिथि डा.सुनील कुमार और ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने संयुक्त रुप से पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रवीण कुमार भारती, बृजेश यादव, प्रमोद कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के रैकवारेडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान में सोमवार को आयोजित होने वाले ओडीएफ ओलंपिक की तैयारी अंतिम चरण में है। इसमें ब्लाक के भार न्याय पंचायत के तहत आने वाले गांव पिपरीडीह, रैकवारेडीह, बबुआपुर, मंसड़ी ,सरेजा सहित अन्य विभिन्न गांवों के लोग प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह, मनोज यादव, आसिफ अंसारी, रमेश मौर्य आदि लोग मौके पर जुटे रहे।
कोपागंज/ रानीपुर।ब्लाक के इंदारा में ओ डी एफ ओलंपिक का शुभारंभ मुख्य पशु चिकत्साधिकारी डा.भगवान सिंह ने किया। इसमें न्याय पंचायत के कुल 9 गाँवों के छात्र छात्राओं ने ,एथलेटिक्स ,लम्बी कूद ,बालीवाल ,कबड्डी ,कुश्ती रस्सा कसी में भाग लिया। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ अच्छेलाल, एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ,इंद्रमणि यादव, संतोष कुमार के अलावा ,प्रधान माया राय ,अच्छेलाल भारती सहित न्याय पंचायत जुड़े सभी प्रधान मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुबाष यादव ने किया। उधर रानीपुर ब्लाक के खुरहट रेलवे स्टेशन के पास और करजौली गांव में ओडीएफ ओलंपिक के आयोजन किए गए । कुश्ती में मनीष गोलाफेंक में मु.सुल्तान, बालीबाल में बड़ागांव लंबीकूद में संजीव कुमार प्रथम रहे। इस अवसर डीआईओएस केसी भारती , बीडीओ रजनीश सिंह, सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, एडीओ सुरेद्र नाथ यादव, ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, संतोष राय, कैलाश यादव, विनोद कुुमार, अजीत राय, आलोक यादव और अभिमन्यु दुबे आदि रहे।
कुसुम्हां ।दोहरीघाट ब्लाक गोंठा में ओडीएफ ओलंपिक के आयोजन किए गए। कबड्डी में बसिया राम 24 अंक बनाकर प्रथम स्थान पर रहा पर रहा जबकि गोठा टिकरी 7 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहा। वालीबाल में खरकौली के16 अंक प्रथम व गोंठा 14 अंक बनाकर दूसरे पर रहे।कु्श्ती में शिव आनंद पाल बुढ़ावर प्रथम व दिलीप यादव बसियाराम ,अंकित यादव पाउस प्रथम राहुल खरकौली द्वितीय इसके बाद 400 मीटर की दौड़ में बबलू खरकौली प्रथम विशाल कुमार बसियाराम दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में सुनील यादव नितेश कुमार 100 मीटर में जूनियर प्रतियोगिता में नितेश प्रथम और रोहित दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर में आराधना प्रथम टिकरी और अनुष्का द्वितीय गोंठा द्वितीय स्थान पर रहे। उद्घाटन परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर एसडीएम घोसी छेदी लाल सोनकर बीडीओ देवमुनि चतुर्वेदी एवं एबीएसए माधवेंद्र कुमार पांडेय रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार ओडीएफ ओलंपिक के तहत न्याय पंचायत सुल्तानपुर बारहगांवा ,मीरपुर दरियाबाद में खेलों का आयोजन किया गया। सुल्तानपुर बारहगांवा में 100 मीटर रेस में बालिका में बबिता मल्ल प्रथम, 100 मीटर बालक में चन्दन प्रथम, 200 मीटर बालक में दीपक कुमार प्रथम, 200 मीटर बालिका में बबिता मल्ल प्रथम, 400 मीटर बालक में सत्येन्द्र यादव प्रथम, 400 मीटर बालिका में बबिता मल्ल प्रथम, कबड्डी बालिका में मधुबन की टीम प्रथम रही। बालीबाल प्रतियोगिता में कटघरा की टीम प्रथम, लम्बी कूद बालक में सत्येन्द्र यादव प्रथम तो बालिका में ज्योति प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एसडीएम निरंकार सिंह ,अनवारूल हक, मुसाफिर चौहान, ओमप्रकाश मौर्य, गुलाब गुप्त, जितेन्द्र सिंह, कन्हैया यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।