फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता हलाकान

बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता हलाकान

Sat, 22 Dec 2018 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता हलाकान
कसुम्हां। दोहरीघाट क्षेत्र ग्रामीण अंचलों में बीएसएनएल का नेटवर्क काफी दिनों से ध्वस्त हो गया है। इससे मोबाइल सेवा बेपटरी हो गई है। क्षेत्र के कोरौली, हरिपरा, ठाकुरगांव, सरयां, गोंठा, कुसुम्हा, नईबाजार सहित दर्जनों गांवों में बीएसएनएल के मोबाइल पांच दिन से शोपीस बने हुए हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। बात करते करते समय कॉल कट जाती है। इससे लोगों को कॉल ड्रॉप की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीएसएनएल का नेटवर्क बाधित रहने से इलाके के मोबाइल धारकों के साथ ही व्यापारियों के कार्य बाधित हो गए हैं। कैफे संचालकों के सारे काम ठप हैं। इससे छात्रों को विभिन्न प्रकार के काम करने में बाधा आ रही हैं। लोगों की शिकायत है कि बिजली की सप्लाई न कटने पर टावरों पर जनरेटर नहीं चलाए जाते हैं। इसके चलते नेटवर्क व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। पिछले पांच दिनों से नेटवर्क खराब होने से मोबाइल सेवा प्रभावित है।
विज्ञापन

यही नहीं ब्राडबैंड की स्थिति खराब होने से बैंक आदि के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इस बारे में श्यामबहादुर सिंह पटेल, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, जय शंकर शुक्ला, जितेंद्र ,अरविंद राय,मोनू उपाध्याय,आदि का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस बाबत टीडीएम ओएन पांडेय का कहना है कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मधुबन : तहसील के मधुबन, मर्यादपुर, दुबारी बाजार में बीटीएस केंद्र लगे होने के बावजूद बीएसएनएल का नेटवर्क आए दिन फेल रहता है। इससे काल ड्रॉप व मोबाइल स्वीच आफ का बार बार गलत संदेश देने के कारण उपभोक्ता दूसरी निजी कंपनियों के सिम का प्रयोग करने को मजबूर हो रहे है। क्षेत्र के उपभोक्ता अरसद, प्रमोद यादव, कमलेश, अनिल, आतिफ ने बताया कि संबंधित समस्या के संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके है। बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed