फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मधुमक्खी के हमले से बालक सहित चार घायल, भर्ती

मधुमक्खी के हमले से बालक सहित चार घायल, भर्ती

Sat, 15 Dec 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले से बालक सहित चार घायल, भर्ती

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को मधुमक्खी के हमले से एक बालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां हालत खराब देख डॉक्टरों ने दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मधुबन थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी मार्ग पर मौजूद मोहिद्दीनपुर गांव के सामने सड़क किनारे तरकुल के पेड़ पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगाया है। शुक्रवार को किसी युवक ने मधुमक्खियों के छत्ते में आग लगा दी। इसके बाद से मधुमक्खियाें का झुंड जो सामने मिला उसे काटकर घायल कर दिया। इस दौरान उधर से गुजर रहे सिउरी बलिया गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति पुत्र स्वर्गीय गोबर्धन (40), शहजान (8) पुत्री अब्दुल रफीक, शादाब फातिमा (2) पुत्री अब्दुल रफीक, काफिया (35) पत्नी अब्दुल रफीक को मधुमक्खियों ने काट लिया। गंभीर रूप से घायल हुए चारों को उपचार के लिए सीएचसी केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद शहजान व शादाब फातिमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed