{"_id":"5ba671f3867a557f0256778e","slug":"171537634803-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित युवक की मौत
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी डेंगू से पीड़ित युवक की शनिवार की भोर में वाराणासी स्थित बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मदपुर हसनपुर निवासी रामाश्रय यादव (29) पुत्र जयनारायण यादव को पिछले चार दिन पूर्व तेज बुखार के साथ सिर में दर्द महसूस हुआ। परिजन स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद वृहस्पतिवार को मऊ स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। वहीं पर रामाश्रय को डेंगू बुखार का पता चला। चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बीएचयू में भर्ती कराया। शनिवार की भोर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शनिवार को रामाश्रय यादव की लाश आते ही कोहराम मच गया। पिता के साथ माता फुलझारी देवी का रोते रोते बुरा हाल रहा। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।