{"_id":"5b673e784f1c1ba33e8b548c","slug":"171533492856-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.80 करोड़ की लागत से निर्मित होगा महिला पालिटेकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.80 करोड़ की लागत से निर्मित होगा महिला पालिटेकनीक
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत नगर के राजकीय औद्योगिक संस्थान सहातपुरा परिसर में 13 करोड़ 80 लाख 89 हजार रुपयों की लागत से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान, हॉस्टल, कार्यशाला और सड़कें बनाई जाएंगी। इसी परिसर में दो करोड़ डेढ़ लाख की लागत से महिला हास्टल भी बनेगा। इस हास्टल में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियां रह सकेंगी। शहर के हकीकतपुरा मुहल्ला में जल्दी ही आधुनिक सुसज्जित सुविधाओं से लैस सद्भाव मंडल भी बनेगा। नगर पालिका ने इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी है। नगरपालिका परिषद की होने वाली बैठक में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत उन शहरों कस्बों में जहां अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या 75 प्रतिशत से अधिक है, वहां केंद्र सरकार की मदद से समुदाय की लड़कियों को रोजगार परक शिक्षा देने के लिए पालिटेकिभनक, आईटीआई, गर्ल्स कालेज, महिला हास्टल आदि बनाए जाने हैं। इसके लिए जिले के नगर पालिका मऊ और कोपागंज दो शहरों को चयनित किया गया है। कोपागंज नगर पंचायत की ओर से जमीन की उपलब्धता कर पाने में असमर्थता जता दी गई है। लिहाजा अब इस योजना का लाभ केवल मऊ नगर पालिका के क्षेत्रवासियों को ही मिलना है। यहां पर केवल सद्भाव मंडप के लिए नगरपालिका ने.2650 हेक्टेएयर जमीन देने की सहमति दे दी है।
इसके अलावा राजकीय बुनाई विद्यालय परिसर में 6.80 करोड़ की लागत से महिला पाली टेकिभनक संस्थान, दो करोड़ एक लाख से 51 हजार की लागत से गर्ल्स हास्टल और चार करोड़ 99 लाख 38 हजार रुपये की लागत से कार्यशाला कक्ष और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस संस्थानों के चारों तरफ और सकड़ किनारे हरे भरे पौधे और फूल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
शहर में इन संस्थानों और हास्टल के लिए भूमि नहीं मिल पा रही थी, इसलिए राजकीय बुनाई विद्यालय परिसर में इन्हें बनाने की स्वीकृति जिलाधिकारी ने दी है। गाइड लाइन के अनुरूप स्टीमेट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। बजट मिलने पर इनका निर्माण शुरु करा दिया जाएगा।
लालमन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी