फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शिकस्ता मां का जनाजा है सामने ...

शिकस्ता मां का जनाजा है सामने ...

Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
शिकस्ता मां का जनाजा है सामने ...
घोसी। नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ला स्थित मदरसा हुसैनिया से मंगलवार को जुलूसे अजाए फतमियां निकाला गया। जुलूस परंपरागत रास्तो से होता हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सदर इमाम बारगाह पर दफन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौलाना फ़जले मुमताज खान साहब कहा कि यह जुलूस पैगंबरे इस्लाम की बेटी और हजरत अली की पत्नी हजरत फ़ातिमा जहरा की शहादत की याद में निकला जाता है। कहा कि पैग़ंबरे इस्लाम की वफात के बाद हजरत फ़ातिमा जहरा 95 दिनों तक जीवित रहीं। जब तक बीबी जिंदा रहीं जिबरईले अमीन रोज आके बीबी को तसल्ली दिया करते थे। बीबी जिस दरख़्त के नीचे बैठ कर अपने बाबा को याद करके रोया करती थी, जालिमों ने वह दरख़्त काट दिया। इस अवसर पर अंजुमन इमामिया, अंजुमन सज्जादिया, अंजुमन मसूमिया, अंजुमन तंजीमुल हुसैनी, अंजुमन मसूमिया क़दीम, अंजुमन हुसैनी मिशन, अंजुमन मसूमिया, दस्ता मसूमिया, एवं अंजुमन गुलाजरे हुसैनी पुरामारूफ़, अंजुमन जाफ़रिया कोपागंज ने नौहा पढ़ा पहलू शिकस्ता मां का जनाजा है सामने
विज्ञापन

उजड़ा हुआ फिर आज मदीना है सामने जिसे सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं । इस अवसर पर मौलना शफ़क़त तक़ी, मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना मसूदुल हसन, मौलाना मोहम्मद कामिल, अलमदार हुसैन, काजिम नासरी , मजहर हुसैन, शमीम हैदर, वसीउल हसन, आसिफ अली, मजाहिर हुसैन, शहादत हुसैन, जाफर हुसैन नजफी, ग़ुलाम अली, नूर मोहम्मद मोबारक हुसैन, फैजान सरवर, तफहीम हैदर, अहमद औन, अली रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed