{"_id":"5a2d7ca14f1c1b6e468b98a5","slug":"171512930465-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर रैली निकालकर किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर रैली निकालकर किया जागरुक
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के विभिन्न इलाकों में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर जागरुक किया।
सूरजपुर संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के इब्राहिमाबाद सूरजपुर में रविवार को मानव अधिकार दिवस पर पूर्व सैनिक विनय कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों ने मानवता का की क्या पहचान मानव मानव एक समान, अत्याचार नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे का उदघोष करते हुए इंब्राहिमाबाद, चकउथ, चौक, हासापुर, वैदापुर, हातिम नगर, हनुमान मंदिर होते हुए गांवों की गली गली में जाकर लोगों को जागरूक किया।मानव अधिकार जागरूकता रैली इब्राहिमाबाद में जाकर समाप्त हुई।
रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक विनय कुमार ने कहा कि किसी भी देश में मानव गरीबी सबसे बड़ी मानवाधिकार की चुनौती है। मानव दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य मानव जीवन में गरीबी का उन्मूलन और जीवन को अच्छी तरह से जीने में मदद करना है। इस दौरान राजकुमार,गिरिश्चंद ,अरविंद ,गोलू, नितीश ,विनीत, बबली, निशा, राहुल आदि शामिल रहे। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के काझा कोठी स्थित रामउग्रह मुनेश्वरी महादेवमहाविद्यालय के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कालेज के प्रवक्ता डॉ. सुरेश प्रताप सिंह दीक्षित तथा मंडल उपाध्यक्ष अनंतकृष्णन ने मानवाधिकार के बारे में विस्तार से प्रकाशडाला। उन्होंने लोगों से अपने स्तर पर न तो मानवाधिकार का हनन करने और न ही किसी कोकरने देने की बात कही। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल विकास के प्रशिक्षुओं कोप्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम को जिला मीडिया प्रभारी संतोष सिंह, अशोक कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार,देवेश मिश्रा,राघवेंदर दुबे, रामवृक्ष यादव आदि ने संबोधित किया।