फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्वांचल के इतिहास में हमेशा जीवित रहेंगे स्व. कल्पनाथ राय

पूर्वांचल के इतिहास में हमेशा जीवित रहेंगे स्व. कल्पनाथ राय

Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल के इतिहास में हमेशा जीवित रहेंगे स्व. कल्पनाथ राय
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर जगह-जगह माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय पूर्वांचल के इतिहास में हमेशा जीवित रहेंगे।
विज्ञापन

पुण्यतिथि के अवसर पर पतिला एवं रामरती सीनियर सेकेंडरी लुदुही में स्व. कल्पनाथ राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कोपागंज बाजार में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान स्व. कल्पनाथ राय की पत्नी डा. सुधा राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, कोपागंज ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद राय, कोपागंज के नगर अध्यक्ष समीउल्लाह आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसके उपरांत कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल बकवल में पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय रचना, सृजन और विकास के पर्याय थे। इन्होंने राजनीति में रचना, सृजन एवं विकास की जो धारा बहाई उससे उनके चिंतन की ख्याति पूरे पूर्वांचल ही नहीं बल्कि देश में भी पहुंच गई। उन्होंने कभी भी जाति एवं धर्म की सियासत नहीं की। उनके जीवन का लक्ष्य केवल निर्माण और विकास था। कल्पनाथ राय सदैव मऊ सहित पूर्वांचल के विकास की आवाज उठाते रहे और मात्र एक दशक में ही निर्माण और विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. सुधा राय ने कहा कि पूर्वांचल के जर्रे-जर्रे में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य लोगों को उनके होने का आज भी एहसास कराते हैं। आज के जनप्रतिनिधियों को कल्पनाथ राय से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि योगेंद्र ओझा, जयप्रकाश सिंह, रणधीर सिंह, घनश्याम सहाय, इंतेखाब आलम, वीरेंद्र तिवारी, माधवेंद्र बहादुर सिंह, मुश्ताक अजली, ओमनारायन शर्मा, चंपा भारद्वाज, अजीत पांडेय, समीउल्लाह अंसारी, रमाशंकर चौहान, महेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed