फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सीएमओ का निरीक्षण

सीएमओ का निरीक्षण

Sat, 15 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ का निरीक्षण
मऊ। जिले के परदहा, कोपागंज और घोसी सीएचसी के शुक्रवार को हुए औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर नए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद सिंह ने नाराजगी जताई। अस्पतालों में औचक निरीक्षण के दौरान पांच चिकित्सक, तीन नर्स, एक लिपिक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी सहित दस स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। परदहा और कोपागंज सीएचसी में उन्होंने एआरवी और एएसवी की उपलब्धता की जांच की। घोसी सीएचसी परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होेंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एससी सिंह सुबह 8.55 पर परदहां सीएचसी पहुंचे। उस समय अस्पताल पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित सिंह, चिकित्सक डा. डीके सिंह, महिला चिकित्सक अलका राय, डा. दिलीप कुमार, स्टाफ नर्स फिरदौस बेगम, कनिष्ठ लिपिक निवेदिता पांडेय और चपरासी अनिल कुमार नदारद थे। अस्पताल में संविदा चिकित्सक डा. वकार अहमद और दंत चिकित्सक डा. राहुल गुप्ता मौजूद मिले। सीएमओ ने यहां पर साफ सफाई और रैबीज और एंटी वेनम की उपलब्धता की जांच की। ये दोनों वैक्सीन स्टोर में उपलब्ध मिले। इसके बाद सीएमओ सुबह 9.50 बजे कोपागंज स्थित सीएचसी पहुंचे। वहां पर महिला चिकित्सक डा. अंजुम आरा, स्टाफ नर्स अनीता वर्मा और कुसुम यादव नदारद थीं। यहां पर सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता और वार्डों की साफ सफाई देखी। इसके बाद सीएमओ 11 बजे सीएचसी घोसी पहुंचे। उन्होंने यहां परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। यहां एक चिकित्सक अवकाश प्रार्थना पत्र देकर नहीं आए थे। बाकी सभी चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद मिले। सीएमओ ने डाक्टरों के समय से ड्यूटी पर न पहुंचने पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि भविष्य में भी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा। इसमें नदारद पाए गए डाक्टरों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed