फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बैट्री की दूकान में चोरी

बैट्री की दूकान में चोरी

Thu, 13 Jul 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बैट्री की दूकान में चोरी
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरियों की बाढ सी आ गई है। आए दिन क्षेत्र में मौजूद किसी ने किसी दूकान में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहें हैं। इससे क्षेत्रीय दूकानस्वामियों में जहां दहशत व्याप्त है। वहीं व्यापार मंडल इस अव्यवस्था से काफी नाराज है।
विज्ञापन

सोमवार की रात चोरों ने कोतवाली के ठीक बगल में मौजूद एक बैट्री की दूकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर करीक एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुराने में सफल रहें। दूकान स्वामी ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दिया। इसके बाद भी पुलिस दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताते चले चोरों ने कोतवाली के बगल में मौजूद दूकान के शटर को तोड़कर अंदर रखी नई और मरम्मत की बैट्रियां चुरा ले गए। दूकान स्वामी कमल को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। बैट्री के दूकानदार ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन पुलिस दूसरे दिन बुधवार को भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बताते चले इन दिनों क्षेत्र में चोरियों की बाढ़ यी आ गई है। एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से भी अधिक दूकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। बनियापार में मोबाइल की दूकान, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में सराफा, करहां में बैटरी, के अलावा कलेंडर तिराहा पर मोबाइल और वेस्टन यूनियन की दूकान का ताला चटकाकर चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुकें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed