फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   17 people injured in violence at four places

होली की हुड़दंग में लोगों के बीच हुई मारपीट की कई घटनाएं

Tue, 30 Mar 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
17 people injured in violence at four places
कोपागंज/ दुबारी। जिले के मधुबन और कोपागंज थाना क्षेत्र में होली हुड़दंग के बीच अलग अलग स्थानों पर रंग डालने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना में दो महिलाओं के साथ आठ लोग घायल हुए। इस दौरान घायलों ने 25 लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस नामजदों में से 13 लोगों को गिरफ्तार की। इस दौरान चार स्थानों पर हुई मारपीट में 17 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा कोपा कोहना में सोमवार को रंग फेंकने को लेकर हुए विवाद में कोपाकोहना निवासी अजय विश्वकर्मा ने गांव के ही एक युवक अनिल का कान काटकर अलग कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के ग्राम सभा भांवरकोल में रंग डालने के विवाद में दो वर्ग आमने सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में भावेश साहनी (55) ,मुन्नू साहनी (19), संदीप (24) बालचंद (42) ,रमेश चंद्र ( 40) और दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ दी गयी तहरीर पर पुलिस ने कुल 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इटौरा डोरीपुर में होली के दिन मारपीट हो गई। इस मारपीट कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मधुबन थाना क्षेत्र के लोकया मझौवा गांव में सोमवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं। इसमें कुल सात लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोकया के मझौवा गांव में सोमवार की रात करीब सात बजे रामप्रवेश पांडेय का लड़का संतोष पाण्डेय अपने पड़ोसी विजय शंकर पाण्डेय को गाली देने लगा तो विजय शंकर पांडेय के लड़के दीपक ने गाली देने का कारण पूछा जिस पर संतोष ने उस पर लाठी चला दी। इस बीच बचाव करने आई दीपक की चाची अर्चना पांडेय के सिर पर लाठी लग गई जिससे उनका सिर फट गया। यह देखते ही दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने लगें जिससे एक पक्ष के प्रेमचंद पांडेय (55) , रामप्रवेश पांडेय (58) तथा उनके तीनों पुत्रों संतोष (32) ,मंतोष (28) तथा सुबोध (22)के सिर में गंभीर चोटें आई तो वहीं दूसरे पक्ष से अर्चना पांडेय (48) ,मयंक पांडेय (16) को भी चोटें आईं। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी को सीएचसी फतहपुर मंडाव लें जाकर प्राथमिक उपचार कराया जहां अर्चना पांडेय की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक एक लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed