{"_id":"5f7a048b8ebc3e9b83377846","slug":"17-corona-patients-including-ten-from-city-area-found-mau-news-vns551007417","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर क्षेत्र के दस समेत 17 कोरोना मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर क्षेत्र के दस समेत 17 कोरोना मरीज मिले
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण फिर एक बार नगर क्षेत्र में पैर जमाता दिख रहा है। रविवार को तीन अलग अलग कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट में 17 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें दस नगर के अलग-अलग क्षेत्रों के हैं। कुल मरीजों की संख्या 2438 पहुंच गई। सकारात्मक बात है कि इसमें 2185 मरीज रिकवर हो चुके है। एक्टिव मरीजों की संख्या 227 है, जबकि 26 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को 1230 संदिग्धों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें 11 लोग संक्रमित मिले। जबकि लखनऊ से आई 360 रिपोर्ट में पांच और जिला अस्पताल में ट्रूनॉट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में एक बाल कारागार से, नगर के चांदमारी इमलिया से तीन, भीटी से एक, कल्पनाथ नगर से एक, परदहा से एक, भदेसरा से एक, राजपुर से दो, मुहम्मदपुर से एक, ताजोपुर से एक, मिल रोड परदहा से एक, महावीर नगर से एक, जयरामगढ़ से एक, कोपागंज से दो सहित 17 नए मरीज मिले है।
कुल मरीजों की संख्या 2438 पहुंच गई। इसमें 2185 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 227 सक्रिय मरीज है। इसमें होम आईसोलेशन में 187 मरीज है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 65 हजार 149 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया जा चुका है। इसमें 1377 संक्रमित मरीज मिले है। वहीं 43,743 लोगों का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। इसमें 40,141 रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 39,139 निगेटिव है। वहीं 3,602 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।