फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1684 patients got treatment

1684 मरीजों ने कराया उपचार

Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
1684 patients got treatment
परदहां ब्लाक में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों का चेकअप करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 120 डाक्टरों की टीम ने 1684 मरीजों का उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए 25 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। प्रत्येक रविवार की भांति इस बार भी नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला लगा। हनुमान नगर में 50 मरीज, भरुहू का पुरा में 65, छोटी महरनिया में 28 और डोमनपुरा में 57 मरीजों का उपचार किया गया। सिपाह इब्राहिमाबाद में 75, कल्याणपुर में 75, नदवासराय में 53 मरीजों का उपचार हुआ। 44 अस्पतालों पर 120 चिकित्सकों की टीम ने 334 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1684 मरीजों का उपचार किया। इसमें 734 पुरूष जबकि जबकि 708 महिला मरीज और 242 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 16 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 25 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन

मधुबन : तहसील गली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे स्वास्थ्य मेेले में 54 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में डॉ शिवानंद राम, डॉ नरेंद्र कुमार गौतम, डॉ कन्हैया त्रिपाठी, उमेश चंद्र, अशोक, शोभा, मीरा, अंजू, आशा, बिंदु, बदरू आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed