फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शासन को भेजा किसानों का डाटा

शासन को भेजा किसानों का डाटा

Sun, 24 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
शासन को भेजा किसानों का  डाटा
मऊ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले से 1.72 लाख किसानों का डाटा फाइनल करके शासन को भेजा गया है। योजना के नोडल अधिकारी के अनुसार प्रधानमंत्री द्वारा योजना के लोकार्पण के बाद जिले के किसानों के खाते में निर्धारित धनराशि चली गई होगी। दूसरी तरफ गोरखपुर में पीएम के आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले में किया गया। इस दौरान नगर पालिका कम्युनिटी हाल में डीएम ने 15 किसानों को योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान उपस्थित किसानों ने भी मोबाइल पर धनराशि आने की सूचना मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन

जिले में 2.67 लाख किसान पंजीकृत हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पहले चरण में पंजीकृत किसानों का चयन कर उनकी जांच कर उन्हें योजना के लिए चयनित किया गया। योजना के नोडल अधिकारी उपनिदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार तक जिले के नौ ब्लाकों से 1.72 लाख किसानों का डाटा लेखपालों ने उपलब्ध कराया था। जिसे किसान एम पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया था। अभी भी जांच रिपोर्ट आने पर एम पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ करने के बाद 1.72 लाख किसानों के खाते में दो हजार रुपया पहुंच जाएगा। गोरखपुर में आयोजित पीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोगों को दिखाने की व्यवस्था जिले के सभी तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर थी। इस क्रम में नगर पालिका कम्युनिटी हाल में लाइव प्रसारण की व्यवस्था गई थी। पीएम द्वारा योजना का शुभारंभ किए जाने पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रमाण पत्र 15 किसानों को वितरित किया। इसमें ताजोपुर गांव निवासी पतिराम राजभर पुत्र कोमल, अछार गांव निवासी लाल बहादुर राम पुत्र बुद्धू राम , हरपुर गांव निवासी राम बचन यादव पुत्र पूर्णवासी, रमेश चैरशिया पुत्र भुल्लू चौरसिया, बृजमोहन पुत्र विक्रमा, ताजोपुर गांव निवासी पूनम सिंह पत्नी अनिल सिंह, उपेंद्रनाथ गुप्ता पुत्र शशिचंद्र गुप्ता, राजकुमार पत्नी वासदेव, डुमराव गांव निवासी रामसोच चौरसिया पुत्र सकलू, रामऔतार राम पुत्र भगतु राम, खलील अहमद पुत्र अहमद, मीना सिंह पत्नी श्रीराम सिंह सहित 15 किसान कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि इस योजना के पात्र किसान किसी भी दशा में वंचित नहीं होंगे। जिन किसानों को पहली किश्त में धनराशि नहीं मिल पाई है, उन किसानों को शीघ्र ही उनके खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द किसानों की सूची बनाकर तैयार कर लें, जिससे जनपद के बचे हुए किसानों को इस योजना से लाभांवित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित जिले के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी तहसील के सभागार में गोरखपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दिखाया गया। कार्यक्रम में नाम मात्र किसान रहे। अधिकांश कुर्सियां खाली रही। रानीपुर संवाददाता के अनुसार गोरखपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को स्थानीय ब्लाक कार्यालय के सभागार में दिखाया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिह, काफी संख्या ग्राम प्रधान सहित कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed